• Thu. Oct 29th, 2026

केसरिया परचम से पटा रतलाम, फूलों से भर गई सड़कें, ढोल और ताशों की गूंज के बीच गूंजे मोदी और शिवराज के जयकारे, बैंड बाज़ों के साथ निकली यात्रा का भव्य स्वागत

BySurendra Jain

Sep 9, 2023

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। जन आशीर्वाद यात्रा ने रात 8.35 बजे शहर में प्रवेश किया। यात्रा के स्वागत के लिए यहां लोगों में इतना उत्साह और जुनून था कि थोड़ी-थोड़ी दूर पर नौजवानों की टोली स्वागत तोप के साथ दुरंगे चमकीले कागज़ और सितारे दागते रही । केसरिया और हरे रंग के कागजी सितारों की बारिश का ऐसा आलम था कि यात्रा में शामिल लोग सर से लेकर पाँव तक इन स्वागत के सितारों से दमकते नजऱ आए। जनता में यात्रा को लेकर उत्साह देखते ही बना। कई चौराहों पर तो सामाजिक और व्यापारिक संगठन भी यात्रा के स्वागत में फूलों की टोकरियों के साथ स्वागत के लिए आतुर दिखाई दिए। विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की बानगी यहाँ जनता के हाथों में धन्यवाद विधायकजी, धन्यवाद शिवराज जी की तख्तियों और केसरिया परचम के रूप में नजऱ आई। शहर के चौराहों ओर लाडली बहना योजना की सुंदर झांकी ने यात्रा की भव्यता को और भी भव्य बना दिया। यात्रा जिस मार्ग से गुजऱी वे सड़कें फूलों से भर गई। लोगों का उत्साह देखकर सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप अभिभूत होकर रह रहकर जय-जय श्रीराम के नारों से यात्रा में शामिल जनता के जोश में वृद्धि करते रहे। यात्रा बाजना बस स्टैंड, लक्कड़पीठा, चांदनी चौक , चौमुखीपुल, नौलाईपुरा, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर पहुंची। यहां आमसभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

You missed

error: Content is protected !!