• Sat. Oct 31st, 2026

अंडरब्रिज चौड़ीकारण की मांग को लेकर विधायक दिलीप मकवाना ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। नीमच से देर रात रतलाम पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री व आगामी विधानसभा चुनाव के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव का विधायक दिलीप मकवाना ने स्वागत किया। इस दौरान उनके द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कारौदा में रेलवे द्वारा निर्मित अंडर ब्रिज की चौड़ाई कम होने से किसानों के साथ ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही परेशानियों को दूर किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल, प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। विधायक श्री मकवाना द्वारा रेल मंत्री श्री वैष्णव को दिए गए मांग पत्र में मुख्य रूप से कारौदा में रेलवे द्वारा निर्मित अंडर ब्रिज की चौड़ाई कम होने से किसानों को ट्रैक्टर आदि मशीनरी को खेत तक ले जाने में आ रही परेशानियों के संबंध में अवगत कराया।
विधायक श्री मकवाना ने रेलमंत्री श्री वैष्णव को बताया कि ग्राम भदवासा को मुख्यधारा से जोडऩे वाली एकमात्र सीसी रोड के शोल्डर फीलिंग नही होने पर हमेशा ही रोड पर एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। यह ध्यान में रखते हुए विधायक दिलीप मकवाना ने, कारौदा अंडर ब्रिज के चोरड़ीकरण व भदवासा-सीखेडी रोड के शोल्डर फीलिंग की मांग भी की। इस पर रेल मंत्री श्री वैष्णव द्वारा विधायक श्री मकवाना को आश्वस्त करते हुए मांगों का उचित निराकरण करने की बात कहीं।

You missed

error: Content is protected !!