• Fri. Oct 30th, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने की 3 महत्वपूर्ण मांगे, पिट लाइन के लिए रेल, मंत्री ने डीआरएम को तत्काल दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। सोमवार देर रात रतलाम आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बुधवार सुबह पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने मुलाकात की। उन्होंने रतलाम के लिए तीन महत्वपूर्ण मांगे रेल मंत्री के समक्ष रखी, जिस पर श्री वैष्णव ने तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया कि रतलाम आए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर रतलाम में यात्री एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई।
रेल मंत्री को सौपे ज्ञापन में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा एवं रेलवे फ्रेंड्स क्लब के शिवराज पुरोहित ने रतलाम में पिट लाइन सुविधा की मांग रखी। श्री डागा ने कहां की पिट लाइन से ट्रेनों के रखरखाव एवं संचालन में मदद मिलेगी। मांग पर रेल मंत्री श्री वैष्णव ने तत्काल डीआरएम को बुलाकर उन्हें रतलाम में दो पिट लाइन के लिए निर्देश दिए।
पिट लाइन होने से ट्रेन का मेंटनेंस हो जाता और ट्रेन का परिचालन जहां तक संभव है वहां तक किया जा सकता था।पिट लाइन एक वाशिंग लाइन है जिसके आधार पर पूरे ट्रैक पर खुला डंपिंग पिट होता है। पिट लाइन का उपयोग कोच बेस पार्ट्स की जांच और मरम्मत के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कोचों से सीवेज पानी निकालने के लिए भी किया जाता है।
इन दो ट्रेनों की भी मांग
रेल मंत्री को सौपे ज्ञापन में श्री डागा एवं श्री पुरोहित ने इंदौर- जबलपुर ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग की। श्री डागा ने कहा कि इंदौर- जबलपुर ट्रेन इंदौर में 10 घंटे खड़ी रहती है, इसलिए इसे रतलाम तक किया जाए। इसके अलावा उज्जैन -चित्तौड़ ट्रेन जो स्वीकृत है, उसे भी जल्द शुरू करने की मांग की गई।

You missed

error: Content is protected !!