• Sat. Oct 31st, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा मांग पत्र, रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन की मांग पर रेलमंत्री ने डीआरएम को सर्वे कर प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के रतलाम आगमन पर विधायक चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री काश्यप ने रतलाम में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रेलमंत्री श्री वैष्णव को मांग पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा सहित बड़़ी संख्या में पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विधायक श्री काश्यप द्वारा रेलमंत्री श्री वैष्णव को सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस को रतलाम तक बढ़ाए जाने, रतलाम-सूरत रेल मार्ग पर वंदे भारत को चलाने, रतलाम में कोच मेंटनेंस हेतु पिट लाइन की मांग करने के साथ अन्य कई मांगे की। श्री काश्यप से चर्चा के दौरान रेलमंत्री ने मांगों के उचित निराकरण के संबंध में उन्हे आश्स्वत किया। इसके साथ ही रतलाम में कोच मेंटनेंस के लिए पिट लाइन का सर्वे करके प्रस्ताव मंत्रालय भेजने के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य कई विषयों के संबंध में विधायक श्री काश्यप ने रेलमंत्री श्री वैष्णव से विस्तार से चर्चा की।

You missed

error: Content is protected !!