• Fri. Oct 30th, 2026

सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री के बेटे पर एफआईआर की मांग, सनातन सोशल ग्रुप ने सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Sep 5, 2023

खबर पक्की, 5 सितंबर, रतलाम। सनातन सोशल ग्रुप रतलाम ने तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। सनातन सोशल ग्रुप ने मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधी के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नाम ज्ञापन मंगलवार को एएसपी राकेश खाका को सौंपा।
ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित में बताया विगत दिनों भारत देश के तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना की तरह देश से खत्म कर देना चाहिए जैसे अनर्गल बयानबाजी की है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह बयान देकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। ताकि कोई अन्य भी सनातन धर्म के प्रति अनर्गल बयानबाजी न कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश पोरवाल, मोहनलाल मुरलीवाला, रामचंद्र धाकड़, बद्रीलाल परिहार, राजेश माहेश्वरी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पु भंसाली, रवि पंवार, विशाल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, शान्तु गवली, आशीष सोनी, सुनील रौतेला आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!