• Thu. Oct 29th, 2026

आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ ग्रामीण विधायक मकवाना ने किया, 730 मरीजों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा लाभ मिला

BySurendra Jain

Sep 1, 2023

खबर पक्की, 1 सितंबर, रतलाम। जिले में आयुष्मान भव: अभियान का आयोजन दिनांक 1 सितंबर से 31 दिसंबर के मध्य किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल रतलाम के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आमजन का स्वासथ्य परीक्षण कर जॉच परामर्श एवं उपचार सेवाऐं प्रदान की जा रही है। इस क्रम में जिले के पहले आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति आदित्या परिहार, विधायकप्रतिनिधि भीमसिंह, सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल कर्णधार, पुखराज जाट, जयंत सोनगरा, रजनीश परिहार, तूफानसिंह, तहसीलदार कुलभूषण, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, सीबीएमओ डॉ. संध्या बेलसेरे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मंडलोई, बीईई श्रीमती इशरत जहां सैयद आदि की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।
विधायक श्री मकवाना ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है उनके प्रयासों से ही कोरोना काल में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन कर लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होनें कहा कि सभी लोगों को वर्ष में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाना चाहिए। आयुष्मान योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जा रहा है अत: सभी पात्रहितग्राहियों को आवश्यकता पडने पर योजना का लाभ लेना चाहिए। आयुष्मान मेले में मेडिकल कॉलेज रतलाम के 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 730 मरीजों को जॉच उपचार की सेवाऐं प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में आभार सीएमएचओ डॉ. आनंदचंदेलकर ने माना।

You missed

error: Content is protected !!