• Thu. Oct 29th, 2026

क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को होगी ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

BySurendra Jain

Sep 2, 2023

खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में चेतन्य कश्यप फाउंडेशन के सहयोग से ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 3 सितंबर, रविवार को आयोजित होगी। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में रतलाम के 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। इसमें 30 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीडा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कम्प्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से अपने परिवारजनों के साथ सामूहिक रूप से परीक्षा दे सकेंगे। क्रीडा ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का एक, द्वितीय पुरस्कार 50-50 हजार रूपए के दो और तृतीय पुरस्कार 25-25 हजार के छ: पुरस्कार रखे गए है। इसके अतिरिक्त चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार के ग्यारह पुरस्कार रहेंगे।

You missed

error: Content is protected !!