• Fri. Oct 30th, 2026

जयंतसेन धाम मंदिरजी की अष्टम वर्षगांठ पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित

BySurendra Jain

Sep 1, 2023

खबर पक्की, १ सितंबर, रतलाम। अ.भा. स्वधर्म तपोगच्छ त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ रतलाम के तत्वावधान में गच्छाधिपति पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. द्वारा प्रतिष्ठित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेंद्रसूरि गुरू मंदिर पर अष्टम ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। श्री जयंतसेन धाम में ध्वजारोहण समारोह के दौरान श्री जयंतसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेतांबर तीर्थ पेढ़ी के पदाधिकारी और विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, श्रवण काश्यप, मनोरमा चौधरी, शैलेंद्र मनावत, भावना मनावत सहित श्रीसंघ सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सत्तर वेदी पूजन प्रवीण बरबोटा मंडल द्वारा पढ़ाई गई। कार्यक्रम पश्चात काश्यप परिवार द्वारा स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेंद्र सुराणा, नरेंद्र घोचा, नरेंद्र छाजेड़, राजेंद्र खाबिया, निर्मल कटारिया, अनुज छाजेड़, लोकेश ओस्तवाल, सतीश खेड़ावाला, मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, रंगलाल चौरडिय़ा, महेंद्र बोथरा, महेंद्र चाणोदिया, सुनील गांधी, मुकेश वोरा, नेमीचंद्र भंडारी, संदीप वोरा, दिनेश सरसीवाला, प्रद्युम्न मजावदिया, रितेश वोहरा, परिषद् परिवार आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!