• Sat. Nov 7th, 2026

कांग्रेस नेता का युवती संग अश्लील डांस का वीडियो वायरल

BySurendra Jain

May 4, 2018

मंदसौर। कांग्रेस नेता और पाटीदार समाज के जिला महामंत्री बाबूलाल पाटीदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जिला महामंत्री बाबूलाल पाटीदार बर्डिया अमरा में एक शादी समारोह में मंच पर नर्तकी के साथ अश्लीलता भरा डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रुपए भी लुटाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में बाबूलाल पाटीदार ‘मुझको राणा जी माफ करना’ गीत पर युवती के साथ मंच पर दिख रहे हैं। बाबूलाल पाटीदार क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े नेता रहे हैं। यह पूर्व में संचालक अपेक्स बैंक भोपाल, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष बर्डिया अमरा, पूर्व जपं सदस्य गरोठ, पूर्व जिलाध्यक्ष भारत कृषक समाज, पूर्व जिलाध्यक्ष खेत मजदूर किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंदसौर, पूर्व संचालक जिला सहकारी बैंक मंदसौर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष युवक कांग्रेस आदि पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में पाटीदार समाज के जिला महामंत्री पद पर है।

अभी मैंने वीडियो देखा नहीं है। वीडियो में अगर इस तरह की स्थिति है। तो वे ऐसे गरिमा के पद पर रहने के लायक नहीं है। जिलाध्यक्ष से बात कर वीडियो की सत्यता का पता कर कठोर निर्णय लिया जाएगा।– महेंद्र पाटीदार, प्रांतीय अध्यक्ष पाटीदार समाज।

error: Content is protected !!