• Tue. Nov 10th, 2026

तेजपाल सिंह राणावत जिलाध्यक्ष नियुक्त

BySurendra Jain

Aug 4, 2023

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चे के रतलाम जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत को प्रदेश कोर कमेटी एवं मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह संयोजक एसबी सिंह कार्यकारी अध्यक्ष एमपी द्विवेदी महेंद्र शर्मा महामंत्री एसएस रजक द्वारा पत्र जारी कर मोर्चे के नवीन अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तेजपाल सिंह राणावत के संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिले के पदाधिकारी सदस्यों के साथ अध्यक्ष अरुण शर्मा मध्य प्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, अध्यक्ष सर्वेश माथुर प्रदेश शिक्षक संघ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान मध्य प्रदेश समग्र शिक्षक संघ, अध्यक्ष कमलेश पालीवाल पंचायत समन्वय अधिकारी संघ वह मान्यता प्राप्त गैर मान्यता प्राप्त संगठनों के अनेक साथियों व अध्यक्ष पदाधिकारी सदस्यों ने बधाई दी। प्रांतीय निकाय का आभार व्यक्त किया। राणावत कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। भविष्य में भी कर्मचारी हितेषी कार्यक्रम आंदोलन नए आयाम स्थापित करेगा। दिनेश बारोट, मिथिलेश मिश्रा, बृजलाल बोरिया, महेंद्र सिंह सोलंकी, अनिल सिंह राठौर, महेंद्र मादलिया, सुकेश राय जिले के मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारी व अनेक साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।

error: Content is protected !!