खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुबिका देवान का भोपाल स्थानान्तरण होने पर उनके स्थान पर सुश्री रुचि शर्मा ने 2 अगस्त को पुलिस अधीक्षक राहुल लोधा के समक्ष पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक अमितसिंह राजपूत, जितेन्द्र धूलिया, सुश्री निर्मला डामोर, कृष्णा गोपाल, छाया शर्मा, दुर्गाशंकर मोयल, राशिद खान, शाहीद हुसैन, ममतासिंह, दुर्गा डामोर, प्रीति चरपोटा, विजया सोलंकी, सुनील राठौड आदि उपस्थित थे।
