खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस चुनाव अभियान समिति पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पूर्व सांसद रतलाम झाबुआ अलीराजपुर झाबुआ विधानसभा विधायक आदरणीय श्री कांतिलाल भूरिया जी को मध्यप्रदेश अध्यक्ष चुनाव अभियान समिति बनने पर झाबुआ में उनके निवास पर जाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया। जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी भेरुलाल गामड़ द्वारा रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक (219) कांग्रेस से उम्मीदवार हेतु आवेदन पत्र दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ नेता कांग्रेस शांतिलाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस कमेटी प्रेमसिंह गामड़, प्रदेश संयोजक अजा विभाग कांग्रेस कमेटी हीरालाल परमार, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जाइन्ट कोआर्डिनेट श्रीमती मंजू प्रवीण पाटीदार, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में स्टेट कोऑर्डिनेट गोर्धन पाटीदार आदि कांग्रेस नेता मौजुद थे।

