• Tue. Sep 15th, 2026

मंदसौर : ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला समेत दो बच्चों की मौत

BySurendra Jain

May 2, 2018

मंदसौर। जिले के रतलाम-अजमेर रेलमार्ग पर स्थित मल्हारगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक बालक और बालिका शामिल हैं। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नीमच जीआरपी भी मौके पर पहुंचने वाली है। माना जा रहा है कि महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है, लेकिन जांच के बाद ही इस मामले में पूरे सच सामने आएगा।

error: Content is protected !!