• Fri. Nov 6th, 2026

गांवों में बेहतर शिक्षा के लिए विधायक दिलीप मकवाना ने दी 66 करोड़ की सौगाते, सीएम राइज स्कूल, महाविद्यालय का हो रहा निर्माण, करीब एक दर्जन प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और उ.मा. विद्यालय बनकर तैयार

BySurendra Jain

Aug 1, 2023

खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में लगातार विकास के नए सोपान गढ़ेे जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम ग्रामीण विधानसभा में विधायक दिलीप मकवाना द्वारा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
विधायक मकवाना द्वारा जननेता बनने से पूर्व शिक्षक होने से ग्रामीण अंचलों में विकास के विभिन्न कार्यों के साथ शिक्षा को सुदृढ़ बनाने का जिम्मा उठाया। इसी क्रम में उनके द्वारा अब तक करीब 66 करोड़ की लागत से विद्यालय महाविद्यालयों के साथ महाविद्यालय की नींव रखी और करीब एक दर्जन स्कूल बनकर तैयार हो चुके है।
विधायक श्री मकवाना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना था, उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के बाद हाई स्कूल और हायर सेकंडरी की शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहर तक का सफर तय करना पड़ता था। ऐसे में कई लोग शिक्षा से वंचित रह जाते थे। गांव के हर बच्चें को बेहतर शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न क्ष़ेत्रों में उच्चतर माध्यमिक और दो हाई स्कूल की नीव रखी गई थी, जो बनकर तैयार है। वहीं कुछ के कार्य प्रगति पर है।
विधायक श्री मकवाना के कार्यकाल के दौरान शासकीय हाई स्कूल पीपलोदी, नामली में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला और अतिरिक्त कक्ष निर्माण के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुनेरा, भाटी बडोदिया, नगरा, पलसोड़ा, ढिकवा, पीपलखूंटा में विद्यालय बनकर तैयार हैं। उक्त क्षेत्र के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए शहर तक नहीं जाना होगा।
सबसे बड़ी सौगातों में नामली में शासकीय महाविद्यालय का निर्माण प्रगति पर होने के साथ ही बिरमावल में सीएम राइज स्कूल की निर्माण है। सीएम राइज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर बेहतर शिक्षा और खेल का माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
विधायक श्री मकवाना ने बताया कि वर्तमान में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन रत्नागिरी, शासकीय महाविद्यालय नामली भवन, शासकीय हाई स्कूल सिमलावदा भवन, ग्राम बड़ोदिया में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होगा। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय रावदिया और सेमलपाड़ा भवन निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
विधायक श्री मकवाना द्वारा स्वयं आकस्मिक रूप से मौके पर पहुंचकर विकास के इन कार्यों को निरीक्षण किया जा रहा है और वस्तुस्थिति का जायजा लेने के साथ शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायत को तत्काल दूर करने के निर्देश भी देते नजर आ रहे है।

error: Content is protected !!