खबर पक्की, 1 अगस्त, रतलाम। शहर के पर्यावरण पार्क डी सेक्टर में सीटी फॉरेस्ट को विकसित करने का शुभारंभ मुख्य अतिथि इप्का के मैनेजिंग डायरेक्टर ए.के. जैन द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि कम्पनी के वाइस प्रेसिडेन्ट दिनेश सियाल एवं श्रीमति मीना ए.के. जैन ने भी पौधारोपण किया एवं बिबडोद सरपंच अम्बाराम भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ए.के. जैन, दिनेश सियाल एवं श्रीमति मीना ए.के. जैन का स्वागत किया गया।
हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के प्रोजेक्ट इंचार्ज गर्ग ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि सिटी फॉरेस्ट का कुल क्षेत्रफल 42 हेक्टेयर है, जिसमें से डी ब्लॉक का क्षेत्रफल 06 हेक्टेयर है और इसमें 3000 पौधे रोपित किये जायेगे। सिटी फॉरेस्ट में आने वाले समय में शांतिवन, ध्यान कुटीर, लोटस पॉन्ड, मियावाकी एवं तीर्थकर वाटिका जैसे बहुत सारे रमणीय स्थल विकसित किये जा रहे है। ब्लॉक डी व सी में 06 जलभराव क्षेत्र भी विकसित किये जायेंगे एवं इष्का के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
मैनेजिंग डायरेक्टर ए.के. जैन ने अपने संबोधन में हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट द्वारा पर्यावरण के लिये किये जा रहे कार्यों के प्रति सराहना करते हुए उपस्थित जन से पर्यावरण के प्रति योगदान देने के साथ सहभागिता करने का आव्हान किया साथ ही विश्वास दिलाया कि पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिये इप्का सदैव अग्रणी रहकर सहयोग प्रदान करेगा। इप्का फाउण्डेशन की ओर से 1.4 करोड की सहयोग राशि की घोषणा पूर्व में ही कर दी गई है।
बाईस प्रेसिडेन्ट दिनेश सियाल ने अपने उदबबोधन में कहा कि सीटी फॉरेस्ट के लिये हम 02 से 03 वर्ष से प्रयासरत् थे आज वह संकल्प पुरा हुआ। साथ ही जैन को इस कार्य के सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर इप्का कर्मियों ने 751 पौधेरोपित किये और कुल 10,000 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट के झोन समन्वयक संजय खण्डेलवाल, समन्वयक सुनिल सोनी, आशीष अवस्थी, जितेन्द्र अग्रवाल, धर्मेन्द्र राठौड़ एवं इसका लेबोरेटरीज के अधिकारीगण भावेश त्रिवेदी, फॉर्मा हेड श्रीकांत पाण्डेय, डी.पी. यादव, यु धनाबालन, दिनेश सेट्टी, डी. पी. अंजने, कुलदीप भानावत, विक्रम कोठारी, अनुज सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन के.वी. सोनी एवं आभार प्रदर्शन केन्द्र समन्वयक निलेश शुक्ला ने किया।


