• Sat. Nov 7th, 2026

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे सेवानिवृत्त हुए, विभागीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा भावभीनी विदाई दी गई

BySurendra Jain

Jul 31, 2023

खबर पक्की, 31 जुलाई, रतलाम। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई की गई। रतलाम जिले के नए सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर होंगे।
सीएमएचओ डॉ प्रभाकर ननावरे ने शासकीय सेवा में अपने सेवा अवधि के अनुभव बताते हुए कहा कि 39 वर्ष सेवाएं प्रदान करने एवं 8 वर्ष 10 माह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। उनके द्वारा वर्ष 2004 में सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यभार ग्रहण किया गया था। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में सर्वाधिक प्रसव कराने पर उन्हें नगद राशि का पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद जिला टीकाकरण अधिकारी रतलाम के रूप में सेवाएं प्रदान करने के दौरान खसरा रक्षक अभियान में लगभग 100 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलीराजपुर के रूप में सुपर क्लास वन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। वर्ष 2017 से अब तक निरंतर रतलाम जिले में विभागीय सेवाएं प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नवागत सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर एवं सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने स्वागत करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं अर्पित की। विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की बात कही। इस अवसर पर अजाक्स कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों तथा विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कृपालसिंह राठौर, डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ.वर्षा कुरील, डॉ. आर.के. पाल, डॉ.प्रमोद प्रजापति, डॉ. देवेंद्र मौर्य, डॉ.अजहर अली, श्रीमती अंजलि प्रभाकर ननावरे, अमित ननावरे, श्रेया ननावरे, श्रीमती दया आचार्य, सचिन वर्मा, आशीष चौरसिया, शैलेंद्र भिड़े, शरद शुक्ला, सुरेश जोशी, डा. गौरव बोरीवाल, आनंदीलाल जैन, अजय सोलंकी, बी.एल. मुनिया, चंद्रशेखर लश्करी, संजीव राव, कमलेश जमरा, प्रीति मंडोरिया, धर्मेंद्र जाधव, जमनालाल पाटीदार, दिलीप उपाध्याय, श्वेता बागड़ी, नवीन नागर, आर.एस. झाला, मुरारीलाल शर्मा, मधुबाला राठौड़, शारदा राठौर, सरिता वर्मा, संदीप तलोदिया, लवनेश शर्मा, आशीष कुमावत, दिनेश पाल, मोहन कछावा, राजेन्द्रसिंह चौहान, हितेंद्र राठौड़, जितेंद्र मांझी, सैयद अली, निलेश चौहान, अनिल परिहार, लोकेश वैष्णव, पुष्पेंद्रसिंह, सौरभ देवड़ा, दीपक उपाध्याय, वीरसिंह, अनस बेलिम, तृप्ति परिहार, गोपाल कडारे, वैभव पंड्या, सुनील डिंडोर, अब्दुल जफर, इमरान खान, दीपक रावल, जितेंद्र मुनिया, जितेंद्र वाघेला, कमलेश मुवेल, डॉ. सोनू यादव, श्रीमती पारुल गुप्ता, सुधीर शर्मा, कपिल, कमल, संदीप विजयवर्गीय एवं अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!