रतलाम। फिल्म मालवा मराठा के ट्रेलर के रिलीज अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और जिला पंचायत सीहोर से सोमेश मिश्रा जी को भी आमंत्रित किया गया था किंतु जनसुनवाई के कारण कलेक्टर मैडम और से मिश्रा दोनों उपस्थित नहीं हो पाए लेकिन कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मालवा मराठा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कल बुधवार को अपने चेंबर में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है फिल्म निर्माता हरीश दर्शन शर्मा सहित कल मालवा मराठा फिल्म की पूरी टीम कलेक्टर से मिलने के लिए उनके कार्यालय जाएगी। जिला पंचायत CEO सोमेश मिश्रा भी वही कलाकारों से भेंट करेगे।
