• Sat. Nov 7th, 2026

शक्ति नगर क्षेत्र के 26 घरों में एक साथ गूंजे यज्ञाहुति मंत्रो के स्वर

BySurendra Jain

Jul 23, 2023

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। रविवार को रतलाम नगर के शक्ति नगर क्षेत्र के 26 घरों में एक साथ यज्ञाहुति मंत्रो के उच्चारण का गूँजन हुआ। श्रावण माह के रविवार को शक्ति नगर क्षेत्र के घरों में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 26 घरों में गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाए गए। गायत्री परिवार के यज्ञाचार्य एवं उपाचार्य ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की पूर्व तैयारियों एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के सदुद्देश्य से देशभर की विभिन्न शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में रतलाम शाखा द्वारा भी निरंतर एवं निर्बाध रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला चलाई जा रही है।
इस रविवारीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला में शक्ति नगर क्षेत्र का यज्ञ अनूठा रहा। गायत्री परिवार के परिजन नरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं उनके परिवार ने वर्ष 2021 में गायत्री साधना एवं 108 गायत्री यज्ञ करने का संकल्प लिया था जिसकी पूर्णाहुति के रूप में रविवारीय यज्ञयोजन किया गया। नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं उनके परिवार ने 8 जून 2021 से लेकर 23 जुलाई 2023 तक 108 गायत्री पूर्ण किये। इस अवसर पर राठौड़ परिवार ने अपने इष्टमित्रों एवं गायत्री परिजनों के साथ मिलकर नारायणी पैलेस में पूर्णाहुति यज्ञ सम्पन्न किया। जहाँ विश्व कल्याण एवं सद्भावना के निमित्त सैकड़ो आहुति दी गई। यज्ञीय आयोजन के साथ विभिन्न संस्कार सम्पन्न करवाए गए जिनमें 24 गुरुदीक्षा एवं जन्मदिवस प्रमुख थे। इसके साथ ही परिवार द्वारा इस अनूठे गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान से जुड़े गायत्री परिजनों का सम्मान भी किया गया। उसके पूर्व सुबह शक्ति नगर क्षेत्र के नागरिक यजमानों को एक एक पौधा भी भेंटकर पर्यावरण शोधन एवं संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
गृहे गृहे गायत्री यज्ञ आयोजन के इस आयोजन का अवसर पर गायत्री परिवार रतलाम के पातीराम शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, दलवीरसिंह चौधरी, मदन मोहन साहू, प्रवीण शाह, श्रवण भावसर, महेश चौहान, राजेश भाटी, संस्कार शर्मा, विकास शैवाल, अजय उपाध्याय, भावेश छापोला, नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं परिवार तथा गायत्री परिवार महिला मंडल की कुसुम चौहान, लक्ष्मी शर्मा, शक्तिबाला देवड़ा, डॉली साहू, मालती चौधरी, सीमा दुबे, नीलिमा उपाध्याय, वीणा पाठक, ऋतु भगत, संतोष चौहान सहित अनेक गायत्री परिजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!