• Sat. Nov 7th, 2026

संत शिरोमणी रविदास जी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता : विधायक काश्यप, जन जागरण यात्रा में हर वर्ग की सहभागिता हो : जिला प्रभारी पाण्डेय

BySurendra Jain

Jul 23, 2023

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। आजादी के 75 सालो में भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का ऐसा कार्य कभी नहीं हुआ जो भाजपा की वर्तमान सरकार कर रही है। संत शिरोमणी रविदास जी का सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज इस योगदान को जन-जन तक पहुंचाने की महती आवश्यकता है।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। वे संत शिरोमणी रविदासजी महाराज के मंदिर निर्माण जल एवं मिट्टी संग्रहण अभियान के तहत निकाली जा रही जन जागरण यात्रा की तैयारी हेतु रतलाम विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणी रविदासजी के मंदिर निर्माण का कार्य सागर में 100 करोड़ से अधिक लागत वाला होगा। यह कार्य राजनैतिक नहीं अपित देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का प्रकल्प है। भाजपा सदैव ही ऐसे कार्यों में अग्रणी रही है। रतलाम शहर में 29 जुलाई को यात्रा का प्रवास होगा, जिसमें सभी वर्ग एवं समाज सक्रिय भूमिका निभाए।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने इस मौके पर मार्गदर्शन देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से संत शिरोमणी रविदास जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए यात्रा के दौरान जल एवं मिट्टी संग्रहण अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति की सहभागिता होगी। 12 अगस्त को सागर में मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आ रहे है, जिससे देश और दुनिया में यह अभियान एक नया संदेश देगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में समाज का जन जागरण होगा, संतों का आशीर्वाद मिलेगा और पार्टी की प्रतिष्ठा बढेगी। इसलिए यात्रा के दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कराए।
बैठक के आरम्भ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने यात्रा की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को रतलाम में सैलाना क्षेत्र से जन जागरण यात्रा का प्रवेश होगा। शाम 4:00 बजे यात्रा अलकापुरी चौराहा से आरम्भ होगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए करमदी नाका स्थित संत रविदास चौक पहुंचकर जन संवाद में परिवर्तित होगी, तत्पश्चात् रतलाम में रात्रि विश्राम कर यात्रा 30 जुलाई को उज्जैन जिले में प्रस्थित होगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री सोना शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, आईटी सेल प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ईब्राहिम शेरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया सहित पार्टी के जिला मण्डल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!