• Sat. Nov 7th, 2026

खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने फिर उठाया बड़ा कदम, विधायक निधि से 12.80 लाख की राशि स्वीकृत, खेल सामग्री आएगी, आशुतोष क्रिकेट क्लब को मिलेगा ग्राउंड रोलर एवं आटोमेटिक थ्रोइंग बालिंग मषीन

BySurendra Jain

Jul 21, 2023

खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने क्रिकेट खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए 12 लाख 80 हजार रूपए की विधायक निधि जारी की है। उक्त राषि से नेहरू स्टेडियम में आषुतोष क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट की गतिविधियों को गति मिल सकेगी। इसके माध्यम से मैदान के समतिलीकरण के लिए डीजल चलित ग्राउंड रोलर एवं खिलाडिय़ों को बेहतर अभ्यास के लिए ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन आएगी।
विधायक श्री काश्यप द्वारा खेल मैदान और क्रिकेट के खिलाडिय़ों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए उक्त सामग्री के लिए विधायक निधि जारी की गई है। सामग्री की खरीद होने के बाद यह आशुतोष क्रिकेट क्लब को सौंपी जाएगी। इसमें डीजल चलित ग्राउंड रोलर से खिलाडिय़ों को मैदान और पिच को बेहतर करने में बेहतर मदद मिलेगी और ऑटोमेटिक थ्रोइंग बॉलिंग मशीन से खिलाडिय़ों को अभ्यास करने में सहायक होगी।
विधायक श्री काश्यप द्वारा उनकी निधि से उक्त सामग्री आशुतोष क्रिकेट क्लब को प्रदान करने की बात पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, क्लब के अश्विनी शर्मा, राजेश हेरिस, जोस चाको, सत्यनारायण पटेरिया, भूपेंद्रसिंह, राजेश सोनकर, निर्मल हाड़े, नितिन गंगवार, वरूण बैरागी, राहुल श्रीवास्वत, निलेश राजोरिया, देवराज यादव सहित खिलाडिय़ों में हर्ष व्याप्त है।
क्लब के पदाधिकारी एवं खिलाडिय़ों द्वारा इसके लिए विधायक श्री काश्यप के प्रति आभार जताया। खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विधायक श्री काश्यप लगातार प्रयास करते है। उनके इस प्रयास से खेल मैदान की दशा सुधरने के साथ ही खिलाडिय़ों को अभ्यास में काफी मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!