खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। रतलाम पुलिस द्वारा मै हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत लोगो को महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 06 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा की अध्यक्षता में महिला अपराधो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के अंतर्गत आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर किया गया।
मैं हु अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत नागरिकों को महिला अपराधो, नशा, दहेज, रूढि़वादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद, आदि बिंदुओं पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा 6 अगस्त 2023 को प्रात: 8 बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन पोलोग्राउंड रतलाम से किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा जिले की समस्त जनता से महिला अपराधो के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास में रतलाम पुलिस का सहयोगी बनकर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत आयोजित की जा रही मैराथन दौड़ का हिस्सा बनने का अनुरोध किया गया। मैराथन दौड़ में सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। मैराथन दौड़ के सभी आयु वर्ग के विजेताओं को रतलाम पुलिस द्वारा सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।

