• Fri. Nov 6th, 2026

सीएम हेल्पलाइन में रतलाम जिले को लगातार टॉप रैंकिंग में स्थान, जिले ने अपने समूह में तृतीय स्थान प्राप्त किया

BySurendra Jain

Jul 21, 2023

खबर पक्की, 21 जुलाई, रतलाम। 20 जुलाई को राज्य शासन द्वारा जारी की गई सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिले ने पुन: उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिले द्वारा समूह बी में तृतीय स्थान एवं 82.28 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त किया है। जिले द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार 11वी बार ए ग्रेड प्राप्त किया है। सीएम हेल्पलाइन की सफलता में पूरे प्रदेश में रतलाम जिले की विशिष्ट पहचान बन गई हैं।
जिले के छह व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति पत्र
जिले के 6 व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा अनुकंपा वाले व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
इनमें जनजाति कार्य विभाग के अंतर्गत शिक्षक पद पर अजय पिता धन्नालाल बोरिया, चतुर्थ श्रेणी पद पर कमलेश बामणिया, श्रीमती रामकन्या कटारा, श्रीमती तृप्ति शर्मा, श्रीमती अंतिमा खराड़ी शामिल है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश कुमार सिन्हा कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट प्रभाकांत उपाध्याय, सहायक संचालक जनजातिय कार्य विभाग सुश्री प्रीति जैन उपस्थित थे।
अनुशासनहीनता पर शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकी
पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता कदाचरण तथा शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता बरतने पर शिक्षक दूल्हेसिंह निनामा की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने का आदेश अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया हैं। बताया गया है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय चंदेरा के प्राथमिक शिक्षक दूल्हेसिंह निनामा के संबंध में शराब का सेवन करके विद्यालय में आने तथा समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

error: Content is protected !!