• Fri. Nov 6th, 2026

विकास पर्व में विधायक दिलीप मकवाना ने सवा करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

BySurendra Jain

Jul 20, 2023

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में रतलाम ग्रामीण विधानसभा में लगातार विकास की गंगा बह रही है। इसी क्रम में विकास पर्व के तहत विधायक दिलीप मकवाना द्वारा 1करोड़ 24 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

विधायक श्री मकवाना द्वारा विकास पर्व के तहत ग्राम बड़ोदिया, सनावदा, नायन, नगरा, धराड़, भाटी बड़ोदिया, धोलका, मांगरोल, नलकुई, अंबोदिया एवं ग्राम इटावा माताजी शामिल है। विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के क्षेत्रीयजनों का असीम स्नेह सदैव जनकल्याण के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं जिन क्षेत्रों में विकास पर्व के तहत भूमि पूजन व लोकार्पण के काम हुए है, वहां के रहवासियों में हर्ष व्याप्त है।

इस दौरान विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, वरिष्ठ लोकेंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ बी.के. जोशी, सरपंच प्रतिनिधि विक्रमसिंह राठौर, संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, ज. पं. अध्यक्ष साधना जायसवाल, जं.पं. सीईओ रामपाल सिंह, वरिष्ठ राजेंद्र जाधव, जि.पं. सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जि.पं. सदस्य नाथूलाल गामड़, ज.पं. सदस्य पेपाबाई राजेश बंजारा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, राकेश बारिया, सांसद प्रतिनिधि मांगू सिंह, सरपंच जशोदा वाघेला, उपसरपंच विक्रम सिंह डोडियार, फूलसिंह जाधव सहित ग्राम सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!