• Sat. Nov 7th, 2026

मंडल रेल प्रबंधक समिति कक्ष में रनिंग कर्मचारियों के लिए परिवार संगोष्ठी का आयोजन

BySurendra Jain

Jul 20, 2023

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर कर्षण परिचालन विभाग द्वारा रनिंग स्टॉफ एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ परिवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 रनिंग कर्मचारी एवं उनके परिवार शामिल हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल चिकित्सालय के डॉ. अवधेश अवस्थी द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से अनियमित दिनचर्या के कारण रनिंग स्टाफ में सामान्यत: उत्पन्न होने वाली रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के कारणों पर प्रकाश डाला और इसकी रोकथाम के उपयों के विषय में परामर्श प्रदान किया गया।
संगोष्ठी में शॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन कर रनिंग कर्मचारी एवं परिवार के सदस्यों को विश्राम, खान-पान एवं तनावमुक्त माहौल के महत्व को समझाया गया।
अपर मंडल रेल प्रबधक रतलाम अशफाक अहमद द्वारा उपस्थित परिवार के सदस्यों को घर में तनाव मुक्त माहौल रखने, उचित आराम करने आदि के बारे में परामर्श प्रदान किया गया तथा रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस संगोष्ठी में अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण परिचालन), सहायक मंडल बिजली इंजीनियर(कर्षण परिचालन) सहित कर्षण परिचालन विभाग के पर्यवेक्षक, कर्मीदल एवं कर्मीदल के परिवार सहित लगभग 50 लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!