• Sat. Nov 7th, 2026

खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन पर एक जेसीबी, दो डंपर जप्त किए

BySurendra Jain

Jul 19, 2023

खबर पक्की, 19 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिला खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि बुधवार को विभाग के अमले ने नामली थाना अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक डम्पर जब्त किया इसी प्रकार पिपलौदा थाना के अंतर्गत नांदलेटा रोड पर अवैध मुरम उत्खनन पर एक जेसीबी तथा एक डंपर को जप्त किया।

error: Content is protected !!