• Sat. Nov 7th, 2026

25 नवागंतुक रेलवे पेंशनर का एसोसिएशन ने मेडल प्रदान कर सदस्यता प्रदान की

BySurendra Jain

Jul 16, 2023

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में जनवरी से जून 2023 तक सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 25 रेलवे पेंशनर को पेंशनर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त श्रीमती मनोरमा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा पेंशनर देवेंद्र वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ सलाहकार कामरेड आई एल पुरोहित, कामरेड विजय प्रकाश दुबे, कामरेड रामखेलावन कुमायूं, एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास, महिला समिति के अध्यक्ष प्रेमलता जैन उपस्थित थी ।कार्यक्रम के प्रारंभ में दिवंगत पेंशनर साथी बशीर भाई टी एन सिंह एवं वरिष्ठ सलाहकार कामरेड गोविंदलाल शर्मा की पत्नी स्वर्गीय श्रीमती राधारानी शर्मा के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम शहर में किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया औद्योगिक शाखा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने मनाया जाएगा तथा मांडव टूर का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कामरेड आई एल पुरोहित ने नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ पेंशनर एसोसिएशन नई दिल्ली मे 21 जुलाई और 10 अगस्त को होने वाले पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की साथ ही आपने जेसीएम में पेंशनरों के होने वाले निर्णयों की जानकारी दी। कामरेड विजयप्रकाश दुबे ,कामरेड रामखेलावन, कामरेड प्रेमलता जैन ने भी संबोधित किया।
नवागत सदस्य देवेंद्र वर्मा, मनोरमा, संजय सोलंकी, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, एन एम रामपाल, विक्रमसिंह चौहान, अनीसउलहक, वर्धमान जैन, एस के वशिष्ठ, विमलकुमार जोशी, मंगल खंडेलवाल, दशरथ शर्मा, प्रवीण पुरोहित, कौशल कुमार शर्मा, नरेंद्रसिंह परमार, कुंदनलाल वर्मा, सुधीरकांत दुबे , विमल कुमार जोशी, विपिन पाल आदि का अतिथियों द्वारा मेडल एवं पुष्टाहार से स्वागत कर सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एम ए खान, परवेज खान, किशनलाल जायसवाल, लाखनराव, श्यामलाल बाथव, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, रमेशचंद्र शुक्ला, अरुण वाडकर, प्रदीप ओझा, महेश चंद्र ओझा, संतोष निशा, जया शर्मा, सीता वर्मा,मनोरमा गहलोत, वीणा मोदी, माया शर्मा, आर एस झाला मदनलाल मेहर, दिनेश जायसवाल, चांदनारायण कैलाशचंद्र आर, कैलाश छपरी, विश्वास जिंदानी मृत्यु जैन टंडन आदि उपस्थित थे। संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने किया।

error: Content is protected !!