खबर पक्की :15 जुलाई रतलाम, कलेक्टर रतलाम द्वारा हाईकोर्ट के निर्देश पर जयंत विटामिंस लिमिटेड की जमीन मजदूरों के बकाया वेतन के भुगतान हेतु आरआरसी के अंतर्गत नीलाम की गई थी। इस नीलामी को नारायण साईं द्वारा तीसरी बार हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की बेंच में मजदूरों और आरआरसी के अंतर्गत विक्रय जमीनों के खरीदारों द्वारा अपने अभिभाषक राजेश कुमार बाथम के द्वारा बेस्ट दलीलों को स्वीकार करते हुए जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने नारायण साईं की अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि इसमें कोई मेरिट नहीं है क्योंकि ऊपर नीलाम की गई जमीन जयंत विटामिंस लिमिटेड की थी और मजदूरों के भुगतान के लिए शासन को उन्हें बेचने हेतु जो आरआरसी जारी की गई उसमें कोई गलती नहीं है। इस प्रकार जयंत विटामिंस की बेची गई जमीनों का मामला हमेशा के लिए पटाक्षेप हो गया।

