• Sat. Nov 7th, 2026

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने उद्योगपतियों से बैठक में चर्चा की

BySurendra Jain

Jul 16, 2023

खबर पक्की, 16 जुलाई, रतलाम। रतलाम प्रवास पर आए प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने शनिवार शाम जिले के औद्योगिक विकास पर उद्यमियों से चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, लघु उद्योग भारती के सीपी आवतानी, नमकीन क्लस्टर के श्री धर्मेंद्र मारु, श्री कृष्णानी, श्री आशीष पालीवाल आदि उद्योगपति एवं महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा, सीएसपी हेमंत चौहान, सहायक प्रबंधक श्री नीरज वरकडे आदि उपस्थित थे।
बैठक में मंत्री श्री सकलेचा ने रतलाम जिले के औद्योगिक विकास परिदृश्य पर चर्चा करते हुए सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यमियों के संबंध में शासन की सकारात्मक पॉलिसी से अवगत कराया। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए जा रहे शासन के प्रयासों की जानकारी दी। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि शीघ्र बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उद्यमियों की बैंक संबंधी परेशानियों को दूर किया जाए। औद्योगिक क्लस्टर्स निर्माण के लिए भूमि आवंटन हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग मुकेश शर्मा तथा औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा जिले के उद्योगों की गतिविधियों के बारे में मंत्री जी को अवगत कराया गया।
सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री सकलेचा की विधायक काश्यप व अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात

रतलाम। रतलाम आए प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्किट हाउस पर भेंट की गई। इस दौरान विधायक शहर चेतन्य काश्यप, राजेंद्र सिंह लूनेरा, श्री प्रदीप पांडे, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल कटारिया आदि उपस्थित थे।
इस दौरान विधायक चेतन काश्यप द्वारा मंत्री श्री सकलेचा के साथ रतलाम के औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई। मौजूद वर्तमान सकारात्मक परिदृश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान मंत्री श्री सकलेचा का पुष्पा हारों से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया।

error: Content is protected !!