• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन अधिकारियो द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित

BySurendra Jain

Jul 15, 2023

खबर पक्की, 15 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। रतलाम शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
रतलाम शहर में स्थित जय जिनेन्द्र किराना दीनदयाल नगर से पिस्ता कतरन का नमूना लिया। कस्तूरबा नगर स्थित अमित एजेंसीज जहां पर खाद्य पदार्थों का होलसेल किया जाता है वहाँ से एवन रसगुल्ला और गुरुजी शरबत के नमूने लिए गए तथा वन्या नमक में कंकड़ निकलने की सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत के आधार पर पिपलोदा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से वन्या नमक का नमूना लिया गया। सैलाना में स्थित टाटधारी नमकीन भंडार से सेव की मिर्च पाउडर और सेव के नमूने लिए गए। जेएमडी किराना से श्रीमन मिर्च पाउडर और विश्वा घी के नमूने लिए गए। बड़ावदा में स्थित बैरागी रेस्टोरेंट से सोयाबीन तेल और मावा बर्फी के नमूने लिए गए। श्री बालाजी रेस्टोरेंट सेव का नमूना लिया गया।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, ज्योति बघेल एवम् प्रीति मंडोरिया द्वारा की गई। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!