• Sat. Nov 7th, 2026

किसानों के हक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले विधायक दिलीप मकवाना, विरुपाक्ष महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी सीएम ने किया आश्वस्त

BySurendra Jain

Jul 12, 2023

खबर पक्की, 12 जुलाई, रतलाम। किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए विधायक दिलीप मकवाना द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की गई। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल भी साथ रहा। जिनकी उपस्थिति में विधायक श्री मकवाना ने सीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराने के साथ उंडवा नाले पर बिस्ती घाट निर्माण और विरुपाक्ष महादेव के सौंदर्यीकरण की बात रखी।
विधायक श्री मकवाना से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया है कि किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा और विरूपाक्ष लोक का भी सौंदर्यकरण कराया जाएगा। विधायक श्री मकवाना ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि बिजली कंपनी द्वारा किसानों के साथ मनमानी करने के साथ अत्याचार किया जा रहा है और गलत तरीके से प्रकरण बनाए जा रहे हैं। जिस कारण से किसान परेशान हैं। प्याज की फसल आने के दौरान भाव में कमी के चलते किसान प्याज संग्रहित करके रखते हैं। इसके लिए उन्हें पंखे चलाने पड़ते हैं, जिस पर बिजली कंपनी किसानों पर मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रही है जो कि गलत है। विधायक श्री मकवाना ने सीएम से अनुरोध किया है कि वह किसानों पर बिजली कंपनी द्वारा बनाए गए समस्त प्रकरण निरस्त कर उन्हे राहत प्रदान करें। उक्त तीनों की मांगों पर सीएम द्वारा विधायक श्री मकवाना को आश्वस्त किया गया है।

error: Content is protected !!