• Fri. Nov 6th, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में शिकायत लेकर आई महिला को उसकी भूमि पर कब्जा दिलवाया

BySurendra Jain

Jul 12, 2023

खबर पक्की, 12 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार जनसुनवाई में आई विधवा महिला को उसकी भूमि पर कब्जा दिलवाया। जिले के पिपलोदा विकासखंड के ग्राम नांदलेटा की रईसा बी के पुत्र हैं, परन्तु वह अपनी पुत्री के साथ रहती है। उसके स्वर्गीय पति के हिस्से में से महिला की 1 बीघा तथा उसकी पुत्री की 1 बीघा जमीन है लेकिन पुत्र हिस्सा नहीं दे रहे थे। यही शिकायत लेकर महिला जनसुनवाई में आई थी। संवेदनशील एवं गंभीर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने महिला की शिकायत को सुनकर पिपलोदा तहसीलदार को निर्देशित किया। तहसीलदार देवेंद्र धनगढ़ ने शासकीय अमले के साथ ग्राम पहुंचकर महिला को उसकी भूमि पर कब्जा दिला दिया। साथ ही उसकी पुत्री के हिस्से की भूमि पर भी पुत्री को कब्जा दिलवाया। प्रसन्न मां-बेटी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनके सुशासन के लिए धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!