• Fri. Nov 6th, 2026

बारिश बाद सेतु निर्माण विभाग करेगा पुलिया का निर्माण – विधायक दिलीप मकवाना

BySurendra Jain

Jul 13, 2023

खबर पक्की, 13 जुलाई, रतलाम। रतलाम खाचरोद मार्ग पर पुलिया निर्माण की ग्रामीणों की मांग को लेकर विधायक दिलीप मकवाना ने बताया कि बारिश के बाद सेतु निर्माण विभाग मार्ग पर पुलिया का निर्माण करेगा। इस संबंध में उचित दिशा निर्देश शासन के द्वारा संबंधित विभाग को दिए जा चुके हैं।

विधायक श्री मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा ग्रामीण विधानसभा में विकास के कई कार्य कराए हैं और विभिन्न कार्य जारी भी हैं। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप उक्त पुलिया का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। अब बारिश के बाद सेतु निर्माण विभाग यहां पर पुलिया बनाने का काम करेगा। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप हर क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!