• Sat. Nov 7th, 2026

कायाकल्प अवार्ड कैटेगरी में जिला चिकित्सालय के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा कलेक्टर का अभिनंदन किया गया

BySurendra Jain

Jul 11, 2023

खबर पक्की, 11 जुलाई, रतलाम। जिला चिकित्सालय द्वारा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के कुशल निर्देशन में कायाकल्प अवार्ड केटेगरी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए समाजसेवी तथा रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी तथा पूर्व सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर द्वारा मंगलवार को कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने कलेक्टर के कुशल नेतृत्व में इसी प्रकार जिला चिकित्सालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना भी की। इस अवसर पर कायाकल्प के नोडल अधिकारी डा. रजत दुबे, सुशील आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!