खबर पक्की :11 जुलाई झाबुआ, पूर्व में रतलाम एसडीएम रहे सुनील कुमार झा जिनका रतलाम में भी काफी विवादास्पद कार्यकाल रहा को कल रात 3:00 बजे झाबुआ पुलिस ने पास्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में सुनील झा झाबुआ एसडीएम है और अनुसूचित जनजाति छात्रावास में दोपहर 3:00 बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे थे उन्होंने हॉस्टल सुप्रिडेंट को बाहर ही खड़े रहने का कहा और छात्राओं के कक्ष में गए जिन पर तीन छात्राओं ने उनसे अश्लील बातें कर ले और गलत तरीके से छूने की कंप्लेंट की है रिपोर्ट हॉस्टल सुप्रिडेंट में कलेक्टर को की कलेक्टर ने तुरंत प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा जहां से उन्हें सस्पेंड करने का आदेश आ गया। उन पर दर्ज f.i.r. में पास्को एक्ट की धाराएं लगाई गई है जिससे पता चलता है कि मामला काफी गंभीर है और पास्को एक्ट की विशेषता है कि इसमें सारा कुछ साबित आरोपी को करना है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया इससे सुनील झा के मुसीबत बढ़ने वाली है।

