• Sat. Nov 7th, 2026

छेड़छाड़ से परेशान होकर बेटी व पिता को आत्महत्या पर होना पड़ा मजबूर, गोस्वामी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग की

BySurendra Jain

Jul 10, 2023

खबर पक्की, 10 जुलाई, रतलाम। छेड़छाड़ से परेशान होकर पुलिस के पास जाने के बाद भी सुरक्षा और न्याय मिलने पर रक्षा गोस्वामी और उसके पिता धीरेंद्र गिरी गोस्वामी द्वारा आत्महत्या करने पर गोस्वामी समाज ने सोमवार को रतलाम में प्रदर्शन किया। समाजजनों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
श्री दशनाम गोस्वामी समाज सेवा समिति मंडल रतलाम के अध्यक्ष प्रकाश गिरी सचिव विनोद गिरी ने बताया कि विदिशा जिले की शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुपारिया में धीरेंद्र गोस्वामी हनुमान मंदिर के पुजारी थे। कॉलेज में पढऩे वाले उनकी बालिका रक्षा गोस्वामी के साथ आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी। साहस के साथ बालिका ने जब इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तो उसे न्याय मिलने के बजाय आरोपियों द्वारा इतना प्रताडि़त किया गया कि उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं, इसके बाद भी प्रशासन और पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपी पिता को भी प्रताडि़त करते रहे। इससे अपनी बेटी खो चुके पिता भी इससे हताश हो गए और उन्होंने भी आत्महत्या कर ली। समाजजनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन देते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी पुलिस कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी मांग की गई कि बालिका सुरक्षा को लेकर प्रदेश में वास्तविक रूप से गंभीर और ठोस प्रयास किए जाएं अन्यथा बच्चियां सुरक्षित रूप से घर से बाहर निकलने में भी डरेंगी। पीडि़त परिवार को उचित मदद देने की भी मांग कई गई। इस दौरान महंत मंडल भंवर गिरी, कैलाश भारती, निरंजन गिरी, रमेश गिरी, शिव गिरी, शिव भारती, मोहित गिरी, दीपक गिरी, ललित गिरी, गोपालपुरी, अशोक गिरी, संजय गिरी, बाबू गिरी, रमेश गिरी, गोपाल भारती, नाथू गिरी, विवेक गिरी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!