• Wed. Oct 28th, 2026

ISIS ने आतंक फैलाने के लिए लिया 4,00,000 बच्चों का सहारा

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

इराकी शहर मोसुल जो कभी अपने शैक्षिक संस्थानों के लिए जाना जाता था आज अपने भविष्य पर रो रहा है।दरअसल पिछले 2 सालों से आई.एस का कब्जा होने के कारण आतंकियों ने वहां के बच्चों को अपनी ढाल बनाते हुए लगभग हर बच्चे को बंदूक चलाना सीखा ही दिया है।

इराकी मानवाधिकार आयोग के मुताबिक,आई.एस ने करीब 4,00,000 से भी ज्यादा बच्चों का ब्रेनवॉश किया है।आतंकियों ने बच्चों की पढ़ाई में बड़ा बदलाव करते हुए उनके सिलेबस को पूरी तरीके से धर्म और कट्टरता पर आधारित बना दिया।आयोग के मीडिया निदेशक जवाद अल-शामरी के मुताबिक,सिलेबस में बच्चों को बंदूक चलाना,आत्मघाती हमलावर बनाना,सुसाइड बेल्ट तैयार करना,महिलाओं को बंधक बनाना और दुश्मन को फंसाने की तरकीबें बताई गईं थीं।ऐसे में जब मोसुल को इराकी सेना पूरी तरह आजाद कराने वाली है, आई.एस द्वारा इन बच्चों का इस्तेमाल किए जाने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

You missed

error: Content is protected !!