• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम में 20 लाख लीटर क्षमता का जल शेधन संयंत्र का शुभारंभ

BySurendra Jain

Jul 6, 2023

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डाउन यार्ड रतलाम के पास 20 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता का एक जल शोधन संयंत्र लगाया गया है जिसके माध्यम से रतलाम ए केबिन कॉलोनी, ओल्ड रेलवे कॉलोनी, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रेलवे स्टेशन पर शुध पानी की सप्लाई की जा सकेगी।
लगभग 80 लाख रूपये की कुल लागत से निर्मित इस 20 लाख लीटर क्षमता के प्लांट का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार द्वारा पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल एवं अन्य अधिकारियों की उपस्तिथि में 05 जुलाई, 2023 को किया गया।
इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से रेलवे जल शोधन संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम की अध्यक्षा श्रीमती सपना अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधा रोपन किया गया।

error: Content is protected !!