खबर पक्की, 22 जून, रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की तस्करी के मामले में जिले की आलोट थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब जब्त हुई।
पुलिस की जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के द्वारा थाना प्रभारी आलोट शिव मंगल सिंह सेंगर को अवैध शराब की तस्करी करने वालो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था।
निर्देश के पालन मे थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर द्वारा टीम गठित कर उनि एल.एन.गिरी द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 22.06.2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया गांव के पास खाई में दबिश दी गई। दबिश में राजन पिता बापूलाल कंजर उम्र 31 साल निवासी ग्राम हाजडिया थाना उन्हैल जिला झालावाड़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से तीन अलग-अलग केनो मे भरी 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमती 7000/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.392/23 धारा 32(2) आबकारी अधि.का कायम कर विवेचना में लिया गया है।

