खबर पक्की, 23 जून, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार रतलाम जिले में आवासहीन परिवारों को राज्य शासन की मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना अंतर्गत भूखंड दिए जा रहे हैं। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में राजस्व अमला द्रुतगति से कार्य करते हुए योजना में भूमिहीन व्यक्तियों को भूखंड प्रदान कर रहा है इस क्रम में रतलाम के नजदीक ग्राम जड़वासा कला में राजस्व विभाग लगभग 15 परिवारों को उनके घर बनाने के लिए भूखंड प्रदान करने जा रहा है। नायब तहसीलदार श्री केबी शर्मा सहित अमला गांव में पहुंचा आरक्षित भूमि का समतलीकरण किया और अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए शीघ्र ही परिवारों को भूखंड पट्टे प्रदान कर दिए जाएंगे।

