• Sat. Nov 7th, 2026

आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिले तो आज पौधारोपण जरूरी है, श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने नि:शुल्क जांच शिविर और तुलसी के पौधा का वितरण किया

BySurendra Jain

Jun 18, 2023

खबर पक्की, 18 जून, रतलाम। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा रविवार को नि:शुल्क जांच शिविर और तुलसी पोधा वितरण का कार्यक्रम कार्यालय रामबाग कालिकामाता मंदिर के पीछे रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा राजेश माहेश्वरी थे। फाउंडेशन के अध्यक्ष पशुपति श्रेष्ठ ने उधबोधन में कहा कि, हमारे स्वास्थ के लिए पर्यावरण सरक्षण बहुत जरूरी है। हमे हमारी आने वाली पीढ़ी को बेहतरीन वातावरण देना है, तो आज वृक्षरोपण करना ही होगा नही तो उन्हे ऑक्सीजन दुकान से पैसे देकर खरीदना पढ़ेगी। आम लोगो को प्रेरित करने के लिए पौधा वितरण किया जा रहा है। पौधा वितरण में मुख्य भूमिका कोषाध्यक्ष योगेश जाट और सचिन श्रेष्ठ की रही। वर्तमान दौर में जीवन में स्वस्थ है की नही उसकी जांच समय समय पर कराते रहना चाहिए। ताकि समय पर डाक्टर से संपर्क कर दवाई लेना पड़े तो ली जा सके। रक्त की जांच एवं ब्लड प्रेशर चेक करने में मुख्य भूमिका संस्था सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ और जितेंद्र सिंह सोलंकी की रही। आज के पौधा वितरण में लाभ लेने वाले कन्हैयालाल, राधा, रचना, आशा उपाध्याय, भेरूलाल, सुरेंद्र राव, बेबी, हरीश चौहान आदि रहे। यह नि:शुल्क तुलसी और बेलपत्र पोधा वितरण और जांच शिविर प्रत्येक रविवार को प्रात: 8 से 10 बजे रखा गया है।

error: Content is protected !!