• Sat. Nov 7th, 2026

वैदिक शिक्षा के लिए गोस्वामी समाज शुरू करेगा जिले में गुरूकुल, बैठक में संतो के समाधि स्थल को एंव मठ मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त कराने का भी निर्णय

BySurendra Jain

Jun 18, 2023

खबर पक्की, 18 जून, रतलाम। अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज सेवा सतिति रतलाम मंडल की बैठक बरबड़ हनुमान मंदिर के रामभवन में हुई। बैठक शुभारंभ में पं अभिषेक गिरी ने भगवान दत्तात्रेय व आदि गुरु शंकराचार्य के पूजन एवं वैदिक मंत्रों के साथ स्वस्तिवाचन के साथ किया गया।
मंच का संचालन कर रहे निरंजन गिरि ने सामाजिक एकता स्थापित करना एवं मुख्य बिंदु राष्ट्रीय एकता में बाधक, कारण एवं उनके निवारण, समाधान बिंदुओं से अवगत करवाया।
सचिव विनोद गिरी गोस्वामी ने जिले में वैदिक अध्यापन के लिए गोस्वामी समाज द्वारा गुरूकुल की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आगामी दिनों में विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी। दशनाम गोस्वामी समाज के संतो एवं गृहस्थो के लिए आरक्षित ऊंकाला रोड़ स्थित समाधि स्थल एंव अन्य मठ मंदिर को प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमणमुक्त करावाने एवं बाउंड्रीवाल बनाने का भी निर्णय लिया गया। समाज द्वारा जिले के विभिन्न मंडलो में भगवान दत्तात्रेय एवं आदि गुरू शंकराचार्य जयंती पर कलश यात्रा निकालने के लिए आहÞवान किया । इसके लिए सभी मंडल अपने स्तर पर आयोजन करेगें। बैठक में मंडल महंत भवर गिरी गोस्वामी, अध्यक्ष प्रकाश गिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मुकेश भारती, विक्रमगिरी गोस्वामी, महेन्द्रगिरी, शिवभारती, उमरावगिरी, सहित वरिष्ठ समाजजनों महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए समाज की शिक्षा एवं एकता पर जोर दिया। बैठक मे शासकीय सेवा से सेवानिवृत हुए एवं विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। बैठक में जसवंतगिरी, रमेशगिरी, अरविन्द भारती, गोपालगिरी गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, अरविंद भारती सहित सैंकड़ो की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!