• Sat. Nov 7th, 2026

वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रतलाम में रथयात्रा 21 जून को निकलेगी महारैली

BySurendra Jain

Jun 18, 2023

खबर पक्की, 18 जून, रतलाम। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति रतलाम के बैनर एवं नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले रतलाम में संभागीय कार्यक्रम का आयोजन नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 21 जून को बड़बड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडप पर होगा।
कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉक्टर मुनिंद्र दुबे ने अवगत कराया कि संपूर्ण देश में 2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिलना एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठता को समाप्त करने के कारण समस्त कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है। इसको लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु बिहार के चंपारण से संपूर्ण देश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रथयात्रा से भ्रमण पर निकले हैं।
यह यात्रा मध्यप्रदेश में 17 जून को प्रवेश हो गई है इसी कड़ी में उज्जैन, मंदसौर एवं रतलाम जिले का संयुक्त कार्यक्रम रतलाम में नियत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु 21 जून को प्रात: 10 बिलपांक टोल से रतलाम शहर में प्रवेश करेंगे जिसे उज्जैन, मंदसौर एवं रतलाम के कर्मचारी बिलपांक टोल प्लाजा से अगवानी कर महू रोड, कोर्ट चौराहा, दो बत्ती, होते हुए बड़बड़ हनुमान मंदिर तक लाएंगे। जहां जानकी मंडप पर संयुक्त संघर्ष समिति रतलाम के तत्वाधान में विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिले के समस्त मान्यता प्राप्त एवं अमान्यता प्राप्त संगठन सहित मेडिकल कॉलेज रेलवे एंप्लाइज यूनियन एवं जिले में स्थित समस्त विभागों के कर्मचारियों द्वारा इसका समर्थन किया गया है। विजय कुमार बंधु का रतलाम की सड़कों पर अनेक स्थानों पर संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में डॉक्टर मुनिंद्र दुबे के साथ अपाक्स एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टाक, शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव लवानिया, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता आलोक कोठारी, नेशनल मुवमेंटओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष शैतान सिंह राठौर, संयुक्त कर्मचारी संगठन के जिला संयोजक तेजपाल सिंह राठौर, हेमंतसिंह राठौर, राजेंद्र मिहोलिया, संजय मेहता, सहित जिले के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!