• Sat. Nov 7th, 2026

बिजली कंपनी के निदेशक ने देखा ग्रिड, ली स्मार्ट मीटर की जानकारी

BySurendra Jain

Jun 14, 2023

खबर पक्की, 14 जून, रतलाम। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के आदेश पर विभिन्न अधिकारी जिलों का भ्रमण कर आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं, राजस्व संग्रहण इत्यादि विषयों पर कसावट ला रहे हैं।
इसी क्रम में निदेशक वाणिज्य पुनीत दुबे बुधवार को रतलाम आए। उनके साथ स्मार्ट मीटर योजना के परियोजना प्रमुख श्री रवि मिश्रा, स्मार्ट मीटर सेल इंदौर के अधीक्षण यंत्री आशीष आचार्य भी थे। श्री दुबे ने स्मार्ट मीटर योजना संचालन की विस्तार से जानकारी ली, अधिकारियों को उपभोक्ता सेवा बढ़ाने एवं लॉस घटाने पर फोकस रखने को कहा। उन्होंने पॉवर हाउस ग्रिड का आईपेक माड्यूल के तहत निरीक्षण किया। लॉगबुक भी देखी और ट्रिपिंग में कमी लाने के निर्देश दिए। स्मार्ट मीटर के रतलाम स्थित स्थानीय कंट्रोल सेंटर को भी देखा। इस अवसर पर रतलाम के अधीक्षण यंत्री एससी वर्मा, कार्यपालन यंत्री विनोवा तिवारी, अमित पटेल, शैलेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!