• Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा का महासंपर्क अभियान : केन्द्रीय मंत्री सोमप्रकाश रतलाम जिले में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 8 लेन पर विकास तीर्थ, शिवगढ़ में सभा और रतलाम में प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन आयोजित

BySurendra Jain

Jun 14, 2023

खबर पक्की, 14 जून, रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित महासंपर्क अभियान के तहत 15 जून को रतलाम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश (आई.ए.एस.) मुख्य अतिथि रहेंगे। रतलाम शहर में केन्द्रीय मंत्री जेएमडी पैलेस में आयोजित प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन व सोश्यल मीडिया इंफ्लुएंसर बैठक को संबोधित करेंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, राज्यसभा सदस्य,भाजपा की प्रदेश महामंत्री व महासंपर्क अभियान की प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक एवं अभियान के क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्णा नेमा, अभियान के लोकसभा संयोजक ओमप्रकाश शर्मा तथा महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री सोमप्रकश प्रात: 09 बजे होटल समता सागर रतलाम पहुंचेगे। वे 11 बजे रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामनोद में एटलेन एक्सप्रेस-वे पर आयोजित विकास तीर्थ कार्यक्रम में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ में 01:30 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शाम 04 बजे रतलाम आऐंगे और शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजन एवं व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे। जेएमडी पैलेस में इस सम्मेलन के बाद सोश्यल मीडिया इंफ्लुएंसर बैठक आयोजित की गई है। केन्द्रीय मंत्री इन आयोजनों के बाद राात्रि विश्राम रतलाम में करेंगे 7 वे 16 जून को रतलाम से नीमच प्रस्थित होंगे।

error: Content is protected !!