• Sat. Nov 7th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा भर्ती प्रसूताओं से चर्चा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, आयुष्मान भारत योजना के चिन्हित निजी अस्पताल भर्ती मरीजों से संवाद किया

BySurendra Jain

Jun 12, 2023

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। प्रदेश के मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिले के एमसीएच अस्पताल में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन चर्चा कर विभागीय व्यवस्थाओं के हालचाल जाने। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ ने चर्चा कर डॉ. चौधरी को जानकारी प्रदान की।
डॉ. चौधरी ने जिला अस्पताल में बेड संख्या, प्रतिदिन की ओपीडी, चिकित्सकों की संख्या एवं मानव संसाधन की स्थिति, सोनोग्राफी की स्थिति, लेबारेटरी जॉच की स्थिति, दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। प्रभारी सिविल सर्जन ने बताया कि 500 बेडेड अस्पताल होकर आवश्यक सेवाऐं प्रदान की जा रही है। सोनोग्राफी की सुविधा एमसीएच अस्पताल में उपलब्ध है। जिला चिकित्सालय में प्रथम श्रेणी चिकित्सको के 34 पद रिक्त है जबकि द्वितीय श्रेणी चिकित्सकों के सभी पद भरे हुए हैं। डॉ. चौधरी द्वारा शीघ्र पदपूर्ति के लिए आश्वस्त किया गया। जिला
चिकित्सालय में भर्ती प्रसूताओं क्रमश: श्रीमती काली पति फैजल खान निवासी मल्हारगढ जिला मंदसौर एवं श्रीमती शशिपाल पति तरूण पाल निवासी डोसीगांव रतलाम से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। डॉ. चौधरी ने प्रसूताओं से पूछा कि प्रसव के दौरान भर्ती के समय लडडु मिला कि नहीं, भोजन व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं, नि:शुल्क दवाईयों और जॉच की व्यवस्था हुई या नहीं, किसी व्यक्ति/ कर्मचारी को कोई राशि तो नहीं देना पडी। दोनों ही प्रसूताओ द्वारा सिजेरियन डिलेवरी होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं से पुर्णत: संतुष्ट होना बताया गया।
इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी द्वारा ब्ल्ड सेपरेशन यूनिट की व्यवस्था के लिए बात रखी गई ताकि डेंगू आदि के समय परेशानी ना हो। डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा उचित व्यवस्था करने का कहा गया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. डामोर, आरएमओ डॉ. प्रणव मोदी, सुशील शुक्ला, शेलेन्द्र भिडे, चेतन पांडे एवं अन्य उपस्थित रहे।
मंत्री डॉ. प्रभुरामचौधरी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के चिन्हित अस्पताल जी. डी. अस्पताल रतलाम के प्रभारी डॉ. लेखराज पाटीदार से मोबाईल पर चर्चा की गई तथा मरीजों से चर्चा की गई। उन्होने अस्पताल में आयुष्मान योजना अंतर्गत भर्ती मरीजों की संख्या, उपचार किए गए मरीजों की संख्या एवं योजना के फीडबेक के बारे में विस्तार से चर्चा की। अस्पताल में भर्ती मरीज श्री धीरज पाटीदार निवासी रंगवाडी मोहल्ला सैलाना से बात की मरीज ने बताया कि हडडी के ऑपरेशन के लिए 55000 / रूपये के निशुल्क पैकेज आधार पर निशुल्क उपचार प्राप्त हो रहा है। अन्य मरीज वीरेन्द्रसिंह पंवार निवासी सेगावदा तहसील बदनावर जिला उज्जैन ने बताया कि हडडी के ऑपरेशन के लिए 51850/ रूपये के निशुल्क पैकेज के आधार पर निशुल्क उपचार सेवाऐं प्राप्त हुई हैं। दोनों मरीजो द्वारा आयुष्मान भारत योजना के लिए शासन को धन्यवाद दिया गया। मंत्री ने दानों मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

error: Content is protected !!