• Sat. Nov 7th, 2026

उज्जवल ट्रैनिंग : दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ

BySurendra Jain

Jun 12, 2023

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार उज्जवल बदलाव हमसे का दो दिवसीय प्रशिक्षण नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा के निर्देशानुसार एवं श्री अशोक लोढ़ा एपीडीसी एवम डीवीसी और स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर योगेश पाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण आरंभ हुआ। प्रशिक्षण में लगभग 80 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। पिपलोदा, जावरा, आलोट, सैलाना के शिक्षक उपस्थित रहे।
प्राचार्य एवं प्रशिक्षण प्रभारी ममता अग्रवाल ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण हेतु स्कूल में उज्जवल शिक्षा के माध्यम से छात्रों को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से उज्जवल भविष्य की ओर लड़कों द्वारा भेदभाव को चुनौती भूमिका बदल चुके थे। घर के काम में पुरुषों और लड़को की भागीदारी क्या है। मर्दानगी क्या है। सकारात्मक मर्दानगी को समझना। लड़कियों की “नहीं को ना को सहजता से” स्वीकार करना। लैंगिक अपराधों से सुरक्षा करना। परिवार आधारित विशेष रूप से घरेलू हिंसा को रोकने में लड़कों की भूमिका बनाएं। सुरक्षित स्थान पर स्कूल और समरूप में लड़कों की भूमिका शासकीय जिम्मेदारी में भागीदारी। हम है, नए हमारा अंदाज है नया विषय को लेकर जानकारी प्रदान की गई।
जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जवल से समाज निर्माण में लड़कों कीख भागीदारी के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर श्री योगेश पाल, सुरभी व्यास एवं श्री राजेश माहेश्वरी और प्रिया जोशी ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए विशेष रूप से समझाया कि वर्तमान परिपेक्ष में आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए जीवन से जुड़े कौशल छात्र जीवन में अंगीकृत हो। ऐसे व्यवहारिक कौशल से विद्यार्थियों को इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाएं। अंजली पांड्या, रोहित पाटीदार, कीर्तिश यादव, गिरीश लहबसिया का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!