• Sat. Nov 7th, 2026

हेरिटेज वॉक में जाना 143 वर्ष पूर्व घंटाघर पर चढ़ाया गया था लंदन में बना घंटा

BySurendra Jain

Jun 12, 2023

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् एवं रतलाम हेरिटेज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम शहर की धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, स्थापत्य कला और उनके अनछुए तथ्यों से अवगत कराया गया।
हेरिटेज वॉक को संस्था की विनीता तांतेड़ द्वारा महलवाड़ा के गुम्बद, घंटाघर की घड़ी का यंत्र-रचना, रतलाम की टकसाल, थावरिया बाजार आदि के इतिहास के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया। हेरिटेज वॉक महलवाड़ा से प्रारम्भ होकर घंटाघर, सुरजपौर, थावरिया बाजार होते हुए पुन: रणजीत विलास पैलेस पर समाप्त हुई। उपस्थित लोगो ने पैदल चलकर सभी धरोहरों की जानकारी प्राप्त कर इतिहास को जाना। वॉक में परियोजना अधिकारी अरुण पाठक, महावीर वर्मा, हिमांशु कर्दम, प्रकृति जोशी, आदित्य पंडित, हितेश चुंडावत, भरत राठी, अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!