• Sat. Nov 7th, 2026

शराब के नशे में दोस्त ने ही कर दी दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jun 12, 2023

खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र के रावटी-हरथल मार्ग पर एक दिन पुर्व हुवे युवक अंधेकत्ल की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुत्थी सुलझा ली है। युवक की हत्या फोन पर उसके द्वारा अपनी प्रेमिका से बात करने के दौरान उसके दो नाबालिग दोस्तों ने नाराज होकर पत्थरों से हमला कर की थी। दोनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि रविवार की सुबह युवक का शव पत्थरो से ढका होकर सड़क किनारे मिला था। पास में शराब व बीयर की बोतलें पड़ी हुई थी। घटना स्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाये गए थे। गुत्थी सुलझाने के लिए एएसपी राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी ईडला मौर्य के मार्गदर्शन तथा रावटी थाना प्रभारी पतिराम दावरे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच की तो मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुरेश उर्फ गोलू पुत्र सोहन गेहलोद निवासी ग्राम भग्गा सहलोत के रूप में हुई। वही पता चला कि घटना वाली रात सुरेश व उसके दो नाबालिग साथी 16 व 14 वर्षीय किशोर एक शादी कार्यक्रम में गए थे। वहां से वे घटना स्थल पहुंच कर शराब पार्टी करने पहुंचे थे। इस दौरान सुरेश अपनी महिला मित्र से फोन पर बात कर रहा था। बात करते-करते किसी बात को लेकर उसने कहा था कि वह तुम्हारे नाम पर मर जाएगा। यह सुनकर उसके दोस्तों को लगा कि वह मर गया तो वे भी फंस जाएंगे। इस डर से वे नाराज हो गए और उसे मरने नहीं देने का कहने लगे। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया था। सुरेश ने एक लड़के को चांटा मार दिया था जिससे विवाद बढ़ गया और जवाब में दोनों नाबालिग लड़कों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया था। सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई । इसके बाद उन्होंने शव छुपाने के लिए उसका शर्ट उतार कर दूर फेंक दिया था मृतक के चेहरे और शरीर पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए थे । दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार करलिया गया है। मृतक का मोबाइल भी एक लड़का ले गया था। मोबाइल फोन तथा जिस बाइक से लड़के भागे थे वह भी बरामद कर ली गई है।

error: Content is protected !!