• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में ग्राम तितरी में होगा हितग्राही सम्मेलन

BySurendra Jain

Jun 12, 2023
खबर पक्की, 12 जून, रतलाम। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में तय हुई। इसमें मुख्य रूप से 18 जून को ग्राम तितरी में विधायक श्री मकवाना की उपस्थिति में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किए जाने की बात कही।
जिला भाजपा कार्यालय रतलाम में जनसंपर्क अभियान के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। इसमें विधायक श्री मकवाना ने उपस्थित पदाधिकारियों को 14 जून को धामनोद में भाजपा के समस्त मोर्चा की संयुक्त बैठक अयोजित करने के साथ 15 जून को धामनोद में विकास तीर्थ कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूप रेखा तय की गई। इसके अतिरिक्त 18 जून को ग्राम तितरी में हितग्राही सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या ग्रामीणों को लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जानकारी दी गई। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र lसिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता पूर्व कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र सिंह राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!