• Sat. Nov 7th, 2026

10 जून को रतलाम जिले में आज 2 लाख 38 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे एक साथ एक-एक हजार रूपए, मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे लाडली बहनों के खातों में राशि, इस दिन को यादगार तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए वार्डों, पंचायतों में होंगे शाम को एक साथ कार्यक्रम, लाड़ली बहनें अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए घर-घर दीप जलाएंगी

BySurendra Jain

Jun 10, 2023

खबर पक्की, 10 जून, रतलाम। पूरे प्रदेश के साथ रतलाम जिले की लाडली बहनों के लिए भी 10 जून का दिन ऐतिहासिक और यादगार होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना द्वारा जिले की 2 लाख 38 हजार से अधिक लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित करेंगे। योजना एक सामाजिक क्रांति का सूत्रपात करने जा रही है। यह योजना देश में अपने तरह की पहली और अनूठी योजना है। इस योजना का क्रियान्वयन प्रभावी और सुव्यवस्थित रूप से समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। इस दिवस को भव्य बनाने के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले में व्यापक तैयारियां की गई है। शहरी वार्डों सहित ग्राम पंचायतों में 10 जून की शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर से वर्चुअली रूप से जुड़ेंगे।
जिले की लाडली बहनों को कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए 9 जून को भी पीले चांवल देकर निमंत्रण दिया गया। लाड़ली बहनों ने भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने और अपनी खुशियों की अभिव्यक्ति के लिए अपने-अपने स्तर पर व्यापक तैयारियां की है। कई लाडली बहनों ने अपने हाथों में मेंहदी रचाकर इन कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए तैयारियां की है।
महिलाओं ने गांव-गांव में एकत्रित होकर भजन और लोकगीत भी गाकर अपनी खुशियां मनाई हैं। इन कार्यक्रमों में सामाजिक सौहार्द और समरसता का बेहतर उदारहण भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिलाओं ने 10 जून के कार्यक्रम के लिए लाड़ली बहना की थीम पर आकर्षक रांगोलियां भी बनाई हैं। जिले में शाम ढलते ही कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात बहनों द्वारा घर-घर दीप जलाने की तैयारियां कर रखी है। कई जगह आतिशबाजी का भी कार्यक्रम है। कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक और लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा सेल्फी पाइन्ट, नुक्कड नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!